फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 8 फीट से ऊंची कांवड़ व 6 इंच से अधिक की त्रिशूल पर प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरिद्वार में कांवड़ियों का मेला शुरू हो गया है। इसमें हरियाणा से भी काफी संख्या में कांवड़िए पैदल और अपने वाहनों से हरिद्वार पहुंचते हैं। पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने कहा कि सुरक्षा प्रबंधों के मद्देनजर कावड़ यात्रा में काफी सामान व वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाया है। रोहतक पुलिस की ओर से मुख्य मार्गों के संवेदनशील ट्रैफिक प्वाइंटों को चिह्नित किया है। मेले के दौरान प्रभावी ट्रैफिक चेकिंग की जाएगी और तेज गति से चलने वाले वाहनों के चालान किए जाएंगे। सभी प्रभारी थाना यह सुनिश्चित करेंगे की कांवड़ शिविर मे समुचित लइट, पानी व सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


यात्रा के दौरान लाठी-डंडे,अस्त्र-शस्त्र ले जाना प्रतिबंधित
यात्रा में जुगाड़ वाहनों, ट्रैक्टर-ट्राॅली और बड़े वाहनों पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया है। यात्रा के दौरान साउंड सिस्टम का प्रयोग वर्जित है। 8 फीट से ऊंची कांवड़ व 6 इंच से अधिक की त्रिशूल पर प्रतिबंध है। कांवड़ यात्रा के दौरान शराब व मादक पदार्थों का परिवहन करना प्रतिबंधित है। यात्रा के दौरान हॉकी स्टिक, बेसबॉल, डंडे, लाठी व अन्य अस्त्र-शस्त्र ले जाना प्रतिबंधित है। कांवड़ यात्रा के दौरान एलपीजी सिलेंडर साथ ले जाने पर भी पाबंदी रहेगी।


कांवडियों के आवागमन वाले मार्गों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम
कांवडियों के आवागमन वाले मार्गों पर विशेष तौर पर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। साइबर सैल द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसी भी व्यक्ति द्वारा आपत्तिजनक प्रचार, भड़काऊ पोस्ट शेयर करता है या सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पैदल कावड़ यात्री सड़क के बाई लाइन में चलेंगे। कांवड़ के लिए प्रयोग किए जाने वाले मार्गों पर राइडर, पीसीआर व ईआरवी यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए पेट्रोलिंग व गश्त करेंगे ताकि कांवड़िओं और आमजन को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें