जींद। गोगामेड़ी पैदल जा रहे ढाकल रोड निवासी सोमबीर की नरवाना शहर के पास वाहन की टक्कर से मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक के भाई सुखबीर सिंह ने पुलिस एफआईआर में बताया कि उसका 54 वर्षीय भाई सोमबीर सुबह पांच बजे अपने घर से गोगामेड़ी (राजस्थान) के लिए पैदल निकला था। जब वह देवीलाल स्कूल से थोड़ा आगे पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसके भाई को टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा तो उसका भाई सड़क किनारे पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद