फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सस्ती दवाइयां देंगी मरीजों को राहत, गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं को मिलेगी आवासीय सुविधा

Mon, 02 Feb 2026 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
20-हेमंत बख्शी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रोहतक। केंद्र सरकार की ओर से रविवार को जारी बजट में स्वास्थ्य को लेकर किए गए प्रावधान से मरीजों को सस्ती दवाइयां मिल सकेंगी। गर्ल्स हॉस्टल खुलने से छात्राओं को आवासीय सुविधा मिलेगी। तंबाकू उत्पाद पर 40 प्रतिशत टैक्स को युवाओं ने भविष्य के लिए सही बताया है।
विज्ञापन

बजट को रोहतक के किसानों, उद्यमियों, युवाओं, व्यापारियों ने राहत भरा बताया है लेकिन प्रदेश व जिले के लिए बिल्कुल खाली बताया है। किसानों ने कहा कि देश के किसानों को बजट से फसलों के लिए लाभकारी दाम, खेती की लागत में नियंत्रण, कर्ज मुक्ति, प्राकृतिक आपदा से फसलों में नुकसान के लिए स्थायी राहत कोष की उम्मीद में थी लेकिन सरकार ने इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दिया।
हरियाणा फल एवं सब्जी आढ़ती एसोसिएशन के जोनल अध्यक्ष राजकुमार मग्गू ने कहा कि यह दूर दृष्टि वाला विकसित और आत्मनिर्भर भारत का बजट है। बजट से लगभग सभी वर्गों को फायदा होगा।
विज्ञापन


एफडीडीआई रोहतक बजट का लाभ उठाने के लिए तैयार है। हमारे आगामी यूजी-पीजी कार्यक्रमों में जूते डिजाइन एंड डेवलपमेंट, फैशन डिज़ाइन, वस्त्र डिजाइन और रिटेल मैनेजमेंट में छात्रों को अत्याधुनिक कौशल प्रदान किए जाएंगे। यह बजट हमारे युवाओं के लिए डिजाइन को गर्व और समृद्धि का करियर बनाने का आह्वान है। -सरिता दुहन, कार्यकारी निदेशक, एफडीडीआई, रोहतक
-

बजट में कैंसर की दवाइयों से इंपोर्ट ड्यूटी हटाने की घोषणा से मरीजों को लाभ मिलेगा। इससे कैंसर की दवाइयों का दाम काफी बढ़ जाता था। इसके साथ ही आयुर्वेद को बढ़ावा देने का कार्य सराहनीय है। -डॉ. मंदीप, मेडिसिन विभाग

सरकार की तरफ से बजट में कैंसर मरीजों के बेहतर उपचार व आयुर्वेद को बढ़ावा देने की घोषणा से स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार होगा। बजट में नए मेडिकल कॉलेज शुरू करने को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई। इस तरफ भी ध्यान देना चाहिए था। -डॉ. सुधीर, डेंटल सर्जन, नागरिक अस्पताल

केंद्रीय बजट ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सरकार की प्राथमिकता किसान नहीं, बल्कि कॉर्पोरेट और विदेशी बाजार हैं। देश के किसानों को बजट से फसलों के लिए लाभकारी दाम, खेती की लागत में नियंत्रण, कर्ज मुक्ति, प्राकृतिक आपदा से फसलों में नुकसान के लिए स्थायी राहत कोष की उम्मीद में थी। सरकार ने इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दिया। -सुमित दलाल, महासचिव, अखिल भारतीय किसान सभा, हरियाणा।


बजट 2026 यह एक ऐसा बजट है जो कुछ भी साबित नहीं करता है एक तरह से कॉपी पेस्ट किया गया है। इस महंगाई के दौर में लोगों को भारी भरकम करों में कटौती की उम्मीद थी मगर ऐसा कुछ नजर नहीं आया। सोने पर ड्यूटी 2 प्रतिशत घटाई गई है मगर भाव में आई असाधारण वृद्धि के कारण जनता को उसका भी कोई लाभ नहीं मिल पाएगा। -हेमंत बख्शी, अध्यक्ष, रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन एवं अध्यक्ष सर्राफा एसोसिएशन रोहतक।

टोबैको उत्पादों पर 40 प्रतिशत टैक्स लगाया है। यह युवाओं को नशे से दूर करने के लिए अच्छा कदम है। देश की आमदनी का 6 प्रतिशत सब्सिडी के रूप में देने से बेहतर है कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवामुफ्त और गुणवत्तापूर्ण की जाए। इससे भविष्य की चिंता कम हो जाएगी। -आशीष मलिक, युवा, सुनारिया चौक निवासी।

जिलों में गर्ल्स हॉस्टल खोलने से ग्रामीण और दूरदराज की छात्राओं को सुरक्षित, किफायती आवास मिलेगा। इससे उच्च शिक्षा में लड़कियों की भागीदारी बढ़ेगी। वे घर से दूर भी पढ़ाई जारी रख सकेंगी। यह योजना बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने, शिक्षा में ड्रॉप आउट दर कम करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायक होगी। -दिशा, खेड़ी साध।

यह बजट विकसित भारत 2047 के निर्माण में सहायक है। युवा शक्ति को समर्पित बजट है। सरकार का संकल्प है कि किसी महिला, दलित, वंचित, शोषित, पीड़ित और पिछड़े वर्ग पर विशेष ध्यान केंद्रित करना। यह बजट आर्थिक वृद्धि बनाएगा। -जोनी सरोहा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष, लोकसभा चुनाव कमेटी।

यह बजट दूरदर्शिता, संतुलन और समावेशी विकास की भावना के साथ तैयार किया गया है। इसमें किसान, श्रमिक, व्यापारी, मध्यम वर्ग, युवा, महिलाएं व पिछड़ा वर्ग सहित समाज के हर वर्ग का पूरा-पूरा ध्यान रखा गया है। -रिंकू रमेश कपूर, जिला प्रभारी महाराज अग्रसेन मंडल।

20-हेमंत बख्शी।- फोटो : संवाद

20-हेमंत बख्शी।- फोटो : संवाद

20-हेमंत बख्शी।- फोटो : संवाद

20-हेमंत बख्शी।- फोटो : संवाद

20-हेमंत बख्शी।- फोटो : संवाद

20-हेमंत बख्शी।- फोटो : संवाद

20-हेमंत बख्शी।- फोटो : संवाद

20-हेमंत बख्शी।- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें