फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति से ही समाज के हितों की पैरवी संभव : अशोक

Mon, 20 Jul 2026 08:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
11 : रोहतक में हुई अग्रवाल वैश्य समाज की बैठक में पदा​धिकारियों को नियु​क्ति पत्र सौंपते प्रदेश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। अग्रवाल वैश्य समाज की बैठक में राजनीतिक भागीदारी पर जोर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा कि राजनीति से ही समाज के हितों की पैरवी संभव है। समाज ने वैश्य समाज की राजनीतिक भागीदारी को नया आयाम दिया है।
बैठक में जैकी जिंदल को रोहतक विधानसभा का युवा अध्यक्ष बनाया गया। अर्जुन बंसल महासचिव और ईशांक गुप्ता कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए। वरुण अग्रवाल को प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी मिली। अशोक ने आशा व्यक्त की कि नई टीम युवाओं को जोड़ने में सक्रिय रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष तायल ने कहा कि एकजुटता से समाज की भागीदारी और प्रभाव बढ़ेगा। वैश्य समाज हरियाणा की राजनीति में नई पहचान बनाएगा। इस अवसर पर विनोद सिंगला, स्वामी राघवेंद्र भारती, मनमोहन गोयल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें