रोहतक। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत सभी पात्र मतदाता अपना प्रगणना प्रपत्र 24 जुलाई तक संबंधित बीएलओ के पास अवश्य जमा कराएं। इससे मतदाता सूची में उनका नाम सही एवं अद्यतन बना रहेगा। यह कहना है उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता का। वह सोमवार काे एसआईआर पर अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता ने अभी तक अपना एन्यूमरेशन फॉर्म जमा नहीं कराया है तो वह अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए जल्द जमा कराएं। उन्होेंने काह कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। इस कार्य में प्रत्येक पात्र नागरिक का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। ब्यूरो