फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नवरात्र में दोपहिया वाहनों की एडवांस बुकिंग बढ़ी

Wed, 17 Sep 2025 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
09 शोरूम में खड़ी बाइक।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। नवरात्र आगमन से पहले ही बाजारों में दोपहिया वाहनों की खरीदारी ने रफ्तार पकड़ ली है। ग्राहक श्राद्ध के दिनों में वाहन खरीदने के बजाय नवरात्र में खरीद की तैयारी कर रहे हैं। रोजाना कम से कम दो दोपहिया वाहनों की बुकिंग हो रही है।

दोपहिया वाहन विक्रेताओं के अनुसार, हर साल नवरात्र से करीब 15 दिन पहले ग्राहक बुकिंग कराना शुरू कर देते हैं। इस बार भी ग्राहक पहले ही एडवांस राशि जमा कर बाइक पसंद कर रहे हैं ताकि नवरात्र के पहले दिन ही वाहन की डिलीवरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की दोपहिया वाहन एजेंसियों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। कहीं पिता बेटे के लिए नई बाइक पसंद कर रहे हैं तो कहीं कॉलेज छात्राएं एक्टिवा और स्कूटी के नए मॉडल पसंद कर रही हैं। ग्राहक कहते हैं कि नवरात्र में वाहन खरीदना न सिर्फ शुभ होता है बल्कि पूरे परिवार के लिए खुशी का अवसर भी बन जाता है।

विक्रेताओं का अनुमान है कि नवरात्र के दिनों में दोपहिया वाहनों की बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में बढ़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें