फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवांस बिल भरा तो बिजली निगम देगा ब्याज

Wed, 08 Jul 2015 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया बिजली बिलाें की रिकवरी में जुटे बिजली निगम ने अब डिफाल्टर उपभोक्ताआें से बचने के लिए लोक-लुभावना योजना पेश की है।
विज्ञापन


अब उपभोक्ता को एडवांस बिल भरने पर चार प्रतिशत ब्याज मिलेगा। हालांकि ब्याज की राशि भी बिजली बिल में ही एडजस्ट होगी।

उपभोक्ता को तो बस एडवांस बिल भर कर निश्चिंत हो जाना है कि अब उसके बिजली कनेक्शन को खतरा नहीं रहेगा।

यही नहीं बिजली निगम एडवांस बिल भरने वाले ऐसे उपभोक्ताआें को प्राइम कस्टमर की लिस्ट में भी डालने का प्रयास कर रहा है। इन  उपभोक्ताआें को कुछ विशेष सुविधाएं देने के बारे में भी बिजली निगम मंथन कर रहा है।

इन नियमाें पर उतरना होगा खरा
1. एडवांस राशि पिछले वर्ष के बिल से 20 प्रतिशत अधिक हो।
2. 31 मार्च तक उपभोक्ता पर बिजली विभाग को कोई बकाया नहीं होना चाहिए।
3. ब्याज तब मिलेगा, जब उपभोक्ता का पैसा पूरा इस्तेमाल नहीं होता।

ब्याज के साथ डिस्काउंट भी मिलेगा
बिजली निगम एडवांस बिजली बिल जमा करवाने वालों को चार प्रतिशत ब्याज के साथ-साथ चार प्रतिशत डिस्काउंट भी देगा। नए आदेशों को एक जुलाई से मान्य माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘उपभोक्ताआें को जागरूक करने केलिए ये योजना शुरू की गई है। इसमें उपभोक्ता को भी फायदा है और बिजली निगम को भी। उम्मीद है कि इस योजना से उपभोक्ता जरूर जुड़ेंगे।’
वीएस मान, एसई, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें