फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू के संस्कृत विभाग में एमए हिंदू अध्ययन में प्रवेश शुरू

Sat, 30 May 2026 05:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के संस्कृत, पालि एवं प्राकृत विभाग की ओर से संचालित एमए हिंदू अध्ययन पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारतीय ज्ञान, परंपरा, संस्कृति और दर्शन को आधुनिक संदर्भों में समझने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए यह पाठ्यक्रम विशेष अवसर लेकर आया है।
किसी भी विषय में स्नातक विद्यार्थी इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून है।
विज्ञापन


संस्कृत, पालि एवं प्राकृत विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीभगवान ने बताया कि यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को वेद, उपनिषद, दर्शन शास्त्र, रामायण, महाभारत और स्मृतियों के गहन अध्ययन के साथ उनकी समकालीन प्रासंगिकता को समझने का अवसर देता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम का उद्देश्य हिंदू जीवन पद्धति और चिंतन को समग्र दृष्टिकोण से समझाना है। नई शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार इस पाठ्यक्रम में आयुर्वेद, वास्तु शास्त्र, ज्योतिष और खगोल विज्ञान जैसे विषयों के दार्शनिक पहलुओं को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें