फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राजकीय कॉलेज में बीए की 160 व बीकाॅम की 80 सीटों पर दाखिले शुरू

विज्ञापन
फोटो: राजकीय महाविद्यालय गन्नौर। - फोटो : Archive
विज्ञापन
गन्नौर। राजकीय महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस वर्ष बीए की 160 और बीकॉम की 80 सीटों पर विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। सभी प्रवेश उच्च शिक्षा विभाग के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन के आधार पर मेरिट सूची से किए जाएंगे।
विज्ञापन

अब तक बीए के लिए 60 और बीकॉम के लिए 25 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें ताकि अंतिम समय में तकनीकी या दस्तावेज संबंधी किसी प्रकार की परेशानी न हो।
दाखिला कार्यक्रम के अनुसार 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे, जबकि 17 जून तक आवेदन पत्रों में संशोधन की सुविधा दी जाएगी। इसके बाद 22 जून तक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। पहली मेरिट सूची 26 जून को जारी होगी। 27 जून को अंतिम चयन सूची प्रकाशित की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को एक जुलाई तक फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन

रिक्त सीटों के लिए इसके बाद दूसरी और तीसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। महाविद्यालय के प्राचार्य सूरज प्रकाश यादव ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे निर्धारित तिथियों का पालन करते हुए समय पर आवेदन करें। छात्र दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करें। इससे प्रवेश प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें