फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जलभराव और बाढ़ रोकथाम को लेकर प्रशासन अलर्ट

Tue, 23 Dec 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने जिले में बाढ़ व जलभराव की समस्या की रोकथाम के लिए सिंचाई विभाग व संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ प्री रिव्यू बैठक की। इसमें आगामी मानसून से पूर्व प्रभावी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन नागरिकों की सुरक्षा और खेतों व बस्तियों में जलभराव रोकने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को गांव-वार बाढ़ संभावित क्षेत्रों की पहचान कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने, जल निकासी क्षमता, प्रस्तावित कार्यों व अपेक्षित परिणामों का आकलन करने के निर्देश दिए।
पिछले तीन वर्षों में बाढ़ और जलभराव से हुई फसल क्षति और वितरित मुआवजे का विवरण उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। बैठक के बाद उपायुक्त ने मोखरा, बहलबा, मदीना सहित कई गांवों में प्रस्तावित बाढ़ नियंत्रण व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित कार्य जल्द पूरा करने और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें