फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बॉक्सिंग में रोहतक के आदित्य ने रेवाड़ी के जतिन को हराया

विज्ञापन
31-हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ओलंपियन व अर्जुन अवार्डी एसीपी अखिल कुमार को स्मृति च - फोटो : संगठन
विज्ञापन
रोहतक/ महम। स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शुक्रवार को सेमीफाइनल के रोमांचक मुकाबले में 50-55 किलो भार वर्ग में रोहतक के आदित्य ने रेवाड़ी के जतिन को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। वहीं 47-50 किलोग्राम भार वर्ग में चरखी दादरी के दीपांशु ने साई हिसार के विनीत कुमार को हराया अगले चरण प्रवेश किया।
विज्ञापन

स्पर्धा के तीसरे दिन रिंग में जबरदस्त खेल देखने को मिला। सेमीफाइनल मुकाबलों में प्रदेश भर के युवा मुक्केबाजों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान ओलंपिक व अर्जुन अवार्ड से सम्मानित एसीपी अखिल कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
एसीपी ने खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि चरित्र निर्माण का माध्यम हैं। खेलों से जीवन में संघर्ष करने की शक्ति मिलती है।
विज्ञापन

हरियाणा बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिंधु ने कहा कि इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए युवा खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

रोहतक के हनी ने चरखी दादरी के सूरज को हराया
प्रतियोगिता में पुरुष श्रेणी के 55-60 किलोग्राम वर्ग में साई बी के सिकंदर ने सोनीपत के करन मलिक को हराया जबकि साईं हिसार के साहिल मोर ने गुरुग्राम के मोहित को पराजित किया। 70-75 किलोग्राम वर्ग में भिवानी के भव्य ने गुरुग्राम के कुणाल को हराया और रोहतक के हनी ने चरखी दादरी के सूरज को पराजित किया। 75-80 किलोग्राम वर्ग में मेवात के लोकेश ने सिरसा के परमीत देशवाल को हराया।

सोनीपत की रिधिमा ने रोहतक की सिमरन को किया पराजित
महिलाओं में 48-51 किलोग्राम वर्ग में गुरुग्राम की कशिश मलिक ने पंचकूला की ज्योति को हराया जबकि सोनीपत की रिधिमा ने रोहतक की सिमरन को पराजित किया। 51-54 किलोग्राम वर्ग में कैथल की जन्नत ने जींद की ज्योति को हराया व कुरुक्षेत्र की महक ने हिसार की हिमानी पनवार को मात दी।
54-57 किलोग्राम वर्ग में झज्जर की तनिषा जांगड़ा ने कैथल की पायल को हराया। वहीं गुरुग्राम की कंचन ने भिवानी की चेष्टा को पराजित किया। फरीदाबाद की चाहत ने रोहतक की श्रुति को मात दी।
60-65 किलोग्राम वर्ग में गुरुग्राम की वंशिका ने करनाल की निकिता को हराया और रेवाड़ी की इवा यादव ने यमुनानगर की यशिका को पराजित किया। 75-80 किलोग्राम भार वर्ग में साई हिसार की मेघा ने हिसार की मुस्कान को हराया और झज्जर की शगुन ने भिवानी की भावना को मात दी।

31-हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ओलंपियन व अर्जुन अवार्डी एसीपी अखिल कुमार को स्मृति च- फोटो : संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें