33-नेहरू कॉलोनी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन में बैठक के दौरान उपस्थित हरियाणा दलित एवं पिछ
- फोटो : संगठन
रोहतक। नेहरू कॉलोनी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन में हरियाणा दलित एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण एसोसिएशन की शुक्रवार को बैठक हुई। प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अनिल मेहरा ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह को 14 अप्रैल भव्य रूप से मनाने पर बैठक में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष वजीर सिंह भोरिया, महासचिव किशन मुड़े, पवन कुमार सुतवाल, शकुंतला, पूजा, सविता देवी, सुशील, हरिश, कुकी, जसवीर, कुलदीप राठी व धर्मचंद भोला व अन्य उपस्थित रहे। संवाद