फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पुरानी अनाज मंडी में अवैध निर्माणों पर जल्द होगी कार्रवाई

विज्ञापन
04जेएनडी19: जुलाना की पुरानी अनाज मंडी में दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध निर्माण। स्रोत : शहरवा - फोटो : अमेठी- मुंशीगंज मार्ग से कोहरे के बीच गुजरता स्कूली वाहन।
विज्ञापन
जुलाना। जुलाना की पुरानी अनाज मंडी डिनोटिफाई होने के बाद दुकानों के आगे खाली पड़ी नपा की जमीन पर 15 से 20 फीट तक अवैध निर्माण किए जा रहे हैं। अवैध निर्माणों पर अब जल्द ही नगरपालिका प्रशासन की कार्रवाई होगी। नगरपालिका ने अवैध निर्माण करने वाले दुकानदारों को तीसरा नोटिस देकर अवैध कब्जों को गिराने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


जुनाना की पुरानी अनाज मंडी में मंडी डिनोटिफाई होने के बाद दुकानदारों ने मंडी के भीतर छोड़ी गई खाली जमीन पर कब्जा कर लिया है। कुछ दुकानदारों ने तो वहां पक्के निर्माण कार्य भी शुरू कर दिए हैं। दीवारें खड़ी की जा रही हैं और शेड बनाए जा रहे हैं। यहां तक कि कुछ ने छोटे गोदाम नुमा ढांचे भी बना लिए हैं। यह सब कुछ उस सरकारी जमीन पर हो रहा है, जो न तो उनके नाम है और न ही उन्हें निर्माण की कोई वैध अनुमति प्राप्त है।

नगर पालिका की ओर से ऐसे दुकानदारों को नोटिस दिए गए थे जिन्होंने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे किए हुए हैं। इस पर दुकानदारों ने न तो निर्माण को हटाया और न ही लोहे की जालियों को हटाया था। इसके अलावा नोटिस दिए जाने के बाद दुकानदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई हैं। इस कारण अब भी दुकानदारों दुकानों के आगे अवैध निर्माण कर रहे थे।
विज्ञापन


वर्जन

पुरानी अनाज मंडी में जिन दुकानदारों ने अवैध निर्माण किए गए हैं उनको पहले भी नोटिस दिए जा चुके हैं और अब तीसरा नोटिस दिए जाने के लिए प्रक्रिया शुरू की जा रही हैं। जल्द ही दुकानों के आगे अवैध निर्माण करने वाले दुकानदारों को तीसरा नोटिस थमाया जाएगा। उसके बाद उनके अवैध निर्माण को गिराया जाएगा। -सौरभ जैन, सचिव नगरपालिका जुलाना।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें