फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: तोड़फोड़ के आरोपी नहीं आए हाथ, सीसीटीवी फुटेज वायरल

विज्ञापन
14सीटीके25 : पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सौंपी सीसीटीवी फुटेज, जिसमें बाइक सवार दिखाई दे रहे। स्त्र
विज्ञापन
चमारिया गांव में घर में घुसकर तोड़फोड़ के मामले में आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। मंगलवार को पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपी। फुटेज में दो बाइक व एक कार में आरोपी आते दिखाई दे रहे हैं। मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को काबू किया जाएगा। पुलिस को चमारिया गांव निवासी अनिल ने बताया था कि तीन साल पहले उसका चाचा सुनील के साथ जमीन के पैसों को लेकर झगड़ा हुआ था। उन्होंने पहले ही पैसे दे दिए थे। आठ जनवरी को करीब 12 बजे दोपहर चाचा का लड़का रितिक साथियों के साथ घर में घुस आया और बाइक व बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया, साथ ही जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें