रोहतक। शहर के भगत सिंह कालोनी स्थित बंद मकान में चोरी की वारदात अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने संजय कॉलोनी के युवक राम आशीष को गिरफ्तार किया है। वीरवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिजेंद्र ने बताया कि कॉलोनी निवासी संजीव के मकान के सामने भास्कर गुप्ता का मकान है जो करीब एक साल से बंद है। पांच सितंबर की रात को करीब ढाई बजे देखा तो एक युवक दीवार फांद कर मकान में घुस रहा है। उसने देखा कि युवक मकान से सामान चुराकर साथ के प्लॉट में फेंक रहा था। पड़ोसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की और आरोपी को दबोच लिया।