फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हत्या की साजिश रचने के आरोपी को फिर नहीं मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भालौठ गांव के विकास हत्याकांड में गिरफ्तार किलोई निवासी अमित उर्फ एके (19) की अदालत ने शनिवार को तीसरी बार जमानत याचिका खारिज कर दी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश फखरुद्दीन की अदालत ने कहा कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड है और उस पर हत्या की साजिश रचने व हथियार उपलब्ध कराने का आरोप है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 9 अप्रैल की रात करीब 12:30 बजे रमेश को बेटे विकास के दोस्त सूरज का फोन आया कि विकास को गोली मार दी गई है। विकास ने फोन पर बताया कि आलोक ने तीन-चार युवकों के साथ मिलकर उसे गोली मारी। पुलिस ने अमित को 19 अप्रैल को गिरफ्तार किया था।

बचाव पक्ष ने बताया कि आरोपी 19 अप्रैल से जेल में है जबकि अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध किया। अदालत ने कहा कि अमित मुख्य हमलावर नहीं था, लेकिन साजिश और हथियार उपलब्ध कराने में उसकी भूमिका का आरोप है। उसके खिलाफ शिवाजी कॉलोनी थाने में 22 मार्च 2024 को दर्ज एक अन्य हत्या का मामला भी विचाराधीन है। इन्हीं आधारों पर जमानत देने से इनकार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें