फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील फोटो, वीडियो बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। उचाना क्षेत्र के गांव के एक युवक पर महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना और वायरल करने की धमकी देने का आरोप है। नरवाना शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नरवाना शहर की एक महिला ने पुलिस एफआईआर में बताया कि उसकी शादी कैथल में हुई है। वह काब्रच्छा गांव के सबीर को दो-तीन साल से जानती है। जब वह नरवाना कॉलेज पढ़ने जाती थी तो सबीर उसका पीछा करता था।
लगभग दो साल पहले वह उसे काॅलेज आ गया। उसने कहा कि अगर वह उसके साथ चाय पी लेगी तो वह उसका पीछा नहीं करेगा। उसने पीछा छुड़वाने के लिए उसकी बात मान ली।
उसके बाद महिला ताज होटल में चली गई। महिला का आरोप है कि यहां सबीर ने उसे चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई। जब महिला को होश आया तो सबीर ने उसे घर के पास छोड़ दिया।
विज्ञापन

उसके बाद महिला की सबीर से कोई बातचीत नहीं हुई। शादी के दो महीने बाद सबीर का फोन आया और उसने कहा कि उसके फोन में महिला की अश्लील फोटो व वीडियो हैं। यदि बात नहीं की तो वायरल कर देगा।
विज्ञापन

महिला ने सारी बातें अपने भाई को बताई। फिर डायल 112 को फोन करके पुलिस को बुलाया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें