बैंक से पैसे निकलवाने गईं दो नाबालिग बहनों को अपहरण कर बंधक बनाकर उत्पीड़न का मामला सामने आया है। शिवाजी कॉलोनी थाने में दी शिकायत में एक महिला ने ये आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, एक महिला ने दी शिकायत में बताया कि उसकी दो नाबालिग बेटियां एक दिन पहले बैंक से पैसे निकलवाने गई थीं। बैंक से पैसे नहीं निकल सके। वहां से दोनों आने लगी तो कुछ युवकों ने उनका अपहरण कर लिया और हिसार रोड स्थित एक कमरे में कई घंटे तक बंधक बनाकर रखा। उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। इसके बावजूद पुलिस मामले में पुख्ता कार्रवाई नहीं कर रही है।
वर्जन
पिछले दिनों दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया था। अब महिला ने दो नाबालिग बहनों के अपहरण व बंधक बनाकर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मामले की नए सिरे से जांच कर रहे हैं। अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है।
- इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, थाना प्रभारी शिवाजी कॉलोनी