रोहतक। घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़ और विरोध करने पर जातिसूचक शब्द कहकर आरोपी युवक राजू भाग गया। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है।
एक व्यक्ति ने थाने में दी शिकायत में बताया कि वीरवार को उनकी 17 साल की बेटी घर पर थी। राजू उनके घर में घुस गया और बेटी से अभद्रता करने लगा। बेटी ने शोर मचाया तो आरोपी ने जातिसूचक शब्द कहा और धमकी देकर भाग गया।
जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के भाग 8 व एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।