फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का कार्यक्रम :: फिल्म पागल ने पर्यावरण संरक्षण पर एक मार्मिक और प्रभावशाली संदेश दिया

Sun, 24 Aug 2025 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
डीएलसी सुपवा में सिने फाउंडेशन हरियाणा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित पांच दिवसीय फिल्म कार्यशाला
विज्ञापन
रोहतक। दादा लख्मीचंद राज्य प्रदर्शन और दृश्य कला विश्वविद्यालय (डीएलसी सुपवा) और सिने फाउंडेशन हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 5 दिवसीय फिल्म कार्यशाला का शनिवार समापन हो गया। इसमें भाग लेने वाले 30 प्रतिभागियों की ओर से बनाई गई छह लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इन फिल्मों में देवानंद टीम की ओर से निर्मित लघु फिल्म पागल ने विशेष सराहना बटोरी। इस फिल्म में पर्यावरण संरक्षण पर एक मार्मिक और प्रभावशाली संदेश दिया गया था, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

समापन समारोह में कुलपति डॉ. अमित आर्य ने सभी प्रतिभागियों, विशेषज्ञों, शिक्षकों और आयोजकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन मिलने पर युवा कितना कुछ कर सकते हैं। विश्वविद्यालय भविष्य में दृश्य कला, डिजाइन और वास्तुकला जैसे क्षेत्रों में भी ऐसी कार्यशालाओं का आयोजन करेगा।
कार्यशाला में फिल्म उद्योग के जाने-माने विशेषज्ञों ने पटकथा लेखन, निर्देशन, अभिनय और संपादन जैसे विषयों पर प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इसमें उन्हें अपनी लघु फिल्में बनाने का अवसर मिला।
विज्ञापन

इस मौके पर कुलसचिव डॉ. गुंजन मलिक और विश्व संवाद केंद्र के राजेश भी मौजूद रहे। इस दौरान फिल्म व टीवी विभाग के प्रमुख महेश टीपी, संपादन प्रमुख इंद्रनील और ऑडियोग्राफी प्रमुख देबाशीष रॉय के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने अपनी फिल्मों की शूटिंग की।

डीएलसी सुपवा में सिने फाउंडेशन हरियाणा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित पांच दिवसीय फिल्म कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें