रोहतक। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र सिंह की कोर्ट ने बुधवार को भालौठ गांव निवासी चोरी के आरोपी अतुल को जमानत दे दी। अतुल को 27 अप्रैल 2026 को घर में घुसकर चोरी के आरोप में हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने भालौठ गांव निवासी राजबीर ने 10 मार्च 2026 को थाना आईएमटी में एफआईआर दर्ज कराई थी। बताया था कि 9 मार्च 2026 को रात को करीब 3 बजे उठकर देखा तो पीछे वाला कमरा खुला था। देखने पर पता चला कि अलमारी में से दो सोने की अंगूठियां, सोने की बाली, चांदी की पायल, दो कुंडल और करीब 8 हजार रुपये गायब थे। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद उसके पास से पायल और बाली बरामद हुई थी।
बचाव पक्ष ने कोर्ट में दलील दी कि आरोप 27 अप्रैल से न्यायिक हिरासत में है। इसलिए जमानत को मंजूर करना चाहिए। वहीं अभियोजन पक्ष ने जमानत देने का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी के पास से चोरी का सामान बरामद हुआ था। अदालत ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद आरोपी की जमानत को मंजूर कर दिया है।