फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: तंबाकू विरोधी रैली निकालकर किया युवाओं को जागरूक

Sat, 04 May 2024 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय बहादुरगढ़ में तंबाकू मुक्त भारत विषय पर रैली का आयोजन किया। यूथ रैडक्रास व तंबाकू निषेध सैल के तत्वावधान में स्वयंसेविकाओं ने विभिन्न स्लोगन के माध्यम से रैली निकालकर युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डा. राजवंती शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। उन्होंने कहा कि नशा मनुष्यता को जड़ से खत्म कर देता है। मानव मानवता भूलकर पशुता की प्रवृति को अपना लेता है। इसलिए नशेड़ी व्यक्ति स्वयं, परिवार तथा समाज के लिए खतरा बन जाता है। नशा जघन्य अपराध को जन्म देता है। कार्यक्रम प्रभारी डा. नेहा नैन ने बताया कि छात्राओं ने नशे से घृणा तथा नशेड़ी व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील होकर उनके नशे की लत छुड़वाने के लिए आमजन को प्रेरणा देने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें