फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: बच्ची को सड़क पर पटकने के मामले में आरोपी पिता गिरफ्तार, गौरक्षक सेवा दल ने पकड़ा

Thu, 09 Jul 2026 07:33 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

सार

पुलिस, खुफिया विभाग, गुप्तचार विभाग व गौरक्षक सेवा दल ने छानबीन की तो पता चला कि आरोपी यूपी के बरेली निवासी जितेंद्र है और किराये पर इंदिरा कॉलोनी में रहता है। आरोपी ने बेटी को जान से मारने की नियत से हमला किया।
विज्ञापन
आरोपी यूपी भागने की फिराक में था, गौरक्षक दल ने पकड़ा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पड़ोस में जन्मदिन पर जाने पर चार साल की बेटी को सड़क पर पटक कर मारने के आरोप में गौरक्षक सेवा दल ने आरोपी पिता यूपी के बरेली निवासी जितेंद्र को पुलिस के हवाले कर दिया है। शुक्रवार को पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन


रोहतक के प्रताप मोहल्ला निवासी रोहित शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे रोहतक गौरक्षक सेवा दल के सदस्य हैं। बुधवार को एक वीडियो वायरल हुई जिसमें एक युवक बच्ची को पहले पीटता है फिर उठाकर सड़क पर पटक देता है। काफी छानबीन की गई तो पता चला कि यह घटना इंदिरा कॉलोनी की है।

विज्ञापन


पुलिस, खुफिया विभाग, गुप्तचार विभाग व गौरक्षक सेवा दल ने छानबीन की तो पता चला कि आरोपी यूपी के बरेली निवासी जितेंद्र है और किराये पर इंदिरा कॉलोनी में रहता है। आरोपी ने बेटी को जान से मारने की नियत से हमला किया। पुलिस ने बाल संरक्षण अधिनियम व जानलेवा हमला करने के आरोप में बरेली निवासी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मुझे माफी दीजिए, गुस्से में गलती हो गई- आरोपी

गौरक्षक सेवा दल के सदस्य प्रदीप ने बताया कि वे कल से ही आरोपी जितेंद्र को ढूंढ रहे थे। क्योंकि आरोपी ट्रेन के माध्यम से यूपी भाग सकता है। वीरवार को गौरक्षा दल ने आरोपी को रेलवे स्टेशन के पास से पकड़कर सिटी थाने में पुलिस को सौंप दिया। पुलिस में आरोपी बोला, मैंने शराब पी राी थी। गलती हो गई। माफ कर दीजिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें