फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: लाखनमाजरा उप तहसील का पटवारी एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने रोहतक-जींद हाइवे से पकड़ा

Thu, 09 Jul 2026 07:16 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

सार

खरैंटी गांव के किसान उत्सव का कृषि लोन पास करने के नाम पर पटवारी सुरेश कुमार 1.20 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था।
विज्ञापन
ACB की गिरफ्त में पटवारी, शक्रवार को कोर्ट में करेंगे पेश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाखनमाजरा उप-तहसील के पटवारी महम निवासी सुरेश को वीरवार दोपहर बाद एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने रोहतक-जींद हाईवे के पुल के नीचे एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने 2.63 लाख का कृषि लोन पास करने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। अब शुक्रवार को उसे एसीबी अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन


एसीबी की रोहतक यूनिट के इंस्पेक्टर भगत सिंह ने बताया कि वीरवार दोपहर करीब दो बजे खरैंटी के किसान उत्सव ने फोन करके सूचना दी कि उसने तीन माह पहले जमीन की खेवट अलग कराई थी। साथ ही अब बैंक से कृषि लोन लेने का प्रयास कर रहा था। इसके लिए तीन दिन पहले बैंक से कागजात तैयार करवाकर पटवारी सुरेश के पास पहुंचा।

जमीन का रिकार्ड तैयार करने के लिए मांगी रिश्वत

पटवारी को लोन पास करने के लिए जमीन का रिकार्ड तैयार करके देना था। आरोपी ने कहा कि खेवट अलग करने के लिए तय रिश्वत भी नहीं दी। अब कृषि लोन के लिए रिकार्ड तैयार करवाना है। दोनों काम के लिए 1.20 लाख रुपये रिश्वत देनी होगी। किसान ने 20 हजार रुपये रिश्वत दे दी। अब एक लाख रुपये और मांग रहा है। तीन दिन से पटवारी लोन की फाइल अपने कमरे में रखे हुए है। योजना के तहत एसीबी ने छापा मारकर आरोपी को एक लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें