मंडी अटेली। पुलिस टीम ने न्यायालय की ओर से उद्घोषित अपराधी घोषित किए गए आरोपी दीपक को गांव खेड़ी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
डीएसपी डॉ. कविता ने बताया कि वर्ष 2017 के एक मामले में आरोपी दीपक न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। न्यायालय ने निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी किए जाने के बावजूद आरोपी के उपस्थित नहीं होने पर 23 अक्तूबर को उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था।