फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: पुरानी रंजिश में युवक ने की बुजुर्ग की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Wed, 24 Sep 2025 02:59 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी रेवाड़ी

सार

70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के गांव बखापुर में मंगलवार रात 70 वर्षीय बुजुर्ग रोशनलाल की हत्या हुई थी। हत्या का आरोपी गांव का ही निवासी रवि उर्फ विक्की है, जिसने पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रोशनलाल गांव में एक ऑयल की दुकान चलाते थे। वहअपनी दुकान के अंदर सो रहे थे, जब रवि उर्फ विक्की ने उन पर हमला किया। आरोपी ने ईंट से रोशनलाल के सिर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बावल डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने प्रेस वार्ता में बताया कि हत्या का कारण पुरानी रंजिश थी। आरोपी रवि को शराब की लत थी, और मृतक के भतीजे भूपेंद्र ने उसे इस आदत को लेकर कई बार डांटा और धमकाया था। इसी रंजिश में रवि ने रोशनलाल को निशाना बनाया।

रोशनलाल चार भाइयों में सबसे बड़े थे और उनकी कोई संतान नहीं थी। उन्होंने अपने छोटे भाई के बेटे भूपेंद्र को गोद लिया था। आरोपी रवि खेतीबाड़ी का काम करता है और गांव में ही रहता है। 
विज्ञापन


हत्या के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए तीन दिन का समय दिया था। डीएसपी ने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: Haryana: पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए श्मशानघाट से उठाया युवक का शव, जानें क्या है पूरा मामला?

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें