फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड के आरोपी को पनाह देने का आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। ढाई माह पहले हुए खेड़ी साध के सत्यवान हत्याकांड में पुलिस ने मदीना निवासी सोमबीर उर्फ भोलू को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सोमबीर ने मामले में गिरफ्तार आरोपी प्रवीण को पनाह दी थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 20 फरवरी को हत्या के मामले में जमानत पर आए खेड़ी साध के प्रॉपर्टी डीलर सत्यवान की कार आउटर बाईपास पर मिली थी। गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग की गई हुई थी और सत्यवान भी लापता था। पुलिस को एक सप्ताह कन्हेली हेड के पास जेएलएन नहर में मिला था।
खुलासा हुआ था कि सत्यवान की पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी के चलते उसकी हत्या की गई। मामले में पुलिस पांच आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। अब मदीना निवासी सोमबीर उर्फ भोलू को आरोपी को पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें