रोहतक। खानपुर विश्वविद्यालय सोनीपत के जेई नीरज ने आत्महत्या क्यों की, यह राज अब नीरज के साथ ही चला गया। मंगलवार को पीजीआई के डेड हाउस पहुंचे झज्जर जिले के गांव दुबलधन निवासी प्रवीण ने कहा कि उनको पता नहीं भाई ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस ने आत्महत्या मानकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के मुताबिक दुबलधन निवासी नीरज (52) खानपुर महिला विवि में जेई थे। तीन साल से पत्नी के साथ सनसिटी में रह रहे थे। सोमवार शाम को उनका शव घर के अंदर बने बाथरूम में फंदे से लटका मिला था। बेटा बाहर पढ़ता है जबकि घटना के साथ पत्नी भी बाहर गई हुई थी। घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।