फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

Thu, 04 Feb 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सुभाष चौक पर एकत्रित होकर राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व संजय जांगड़ा ने किया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंककर उन पर देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की। इस दौरान सैकड़ों एबीवीपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक राय सिंह ने राहुल गांधी पर जातिवाद की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए इसे देशद्रोही गतिविधि करार दिया। उन्होंने कहा हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्र रोहित की आत्महत्या की घटना वास्तव में चिंताजनक है, लेकिन यह दलित और गैर दलित के बीच की लड़ाई नहीं है।

इस पर राजनीति करना गलत है। राहुल गांधी इसे दलित विरोधी रंग देने का प्रयास कर रहे हैं। उनके जैसे लोग नेतागिरी कर शिक्षा के मंदिर को भी बदनाम करना चाहते है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी की मांग है कि इस देशविरोधी गतिविधि पर राहुल गांधी के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए। इस अवसर पर प्रियंका, दीपक, अंकित, राहुल, दीप्ति ठाकुर, सागर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें