फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशों से फिरौती मांग कर गैंग चला रहे अपराधी : बजरंग गर्ग

विज्ञापन
2-व्यापारी प्रतिनिधियों को संबोधित करते व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग। स्रोत : मं - फोटो : महमूदाबाद विधायक आशा मौर्य पहुंचीं उपकेंद्र।
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा में अपराधी हर रोज लूटपाट, फिरौती व हत्या कर रहे हैं। इससे व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता भय के साए में है। अपराध के मामले में हरियाणा देश में अव्वल है। रोहतक, सोनीपत, गुड़गांव, पानीपत, हिसार, फरीदाबाद, कैथल, सिरसा में अपराधियों का हत्या करना व फिरौती मांगना भी यही साबित करता है।
विज्ञापन

अपराधियों के हौसले बुलंद है। यह कहना है प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग का। वह वीरवार को हुई मंडल की बैठक में बोल रहे थे।
अध्यक्ष ने कहा कि अपराधी जेल व विदेशों में बैठकर अपना गैंग चलाकर फिरौती मांग रहे हैं। यह चिंता का विषय है। हरियाणा में अपराध के बढ़ने का मुख्य कारण प्रदेश में लगातार बेरोजगारी बढ़ना है। बेरोजगारी बढ़ने से युवा पीढ़ी नशे के दलदल में धंस रही है। सरकार को अपराध पर अंकुश लगाने के लिए नशे पर रोक लगाने की जरूरत है।
हरियाणा में व्यापारी व उद्योगपति अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए भयभीत हैं। सरकार को व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता की जान माल की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध करना चाहिए। अपराधी हथियार के दम पर फिरौती मांग रहे हैं। ऐसे लोगों का पुख्ता इलाज करना चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल के जिला प्रधान पंकज सचदेवा, राहुल गर्ग, राहुल जैन, हरियाणा घड़ी एसोसिएशन प्रधान गौरव मित्तल, नितिन हूडीया, रोहतक मॉडल टाउन एसोसिएशन महासचिव सुनील बड़क, राजीव अत्री, गुलशन खुराना ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें