सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता का निरीक्षण करते पुलिस कर्मचारी। स्त्रोत- पुलिस पीआरओ
झज्जर। पुलिस विभाग की तरफ से जिले में यातायात को लेकर स्कूल, कॉलेज व शैक्षणिक संस्थानों में जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस दौरान नोडल अधिकारी एसीपी धर्मवीर सिंह ने परीक्षा केंद्रों में निरीक्षण किया। पहले लेवल में कक्षा तीन से पांचवीं, लेवल दो में कक्षा छह से आठवीं, लेवल तीन में कक्षा नौवीं से 12वीं व लेवल चार में कॉलेज स्तर के बच्चों ने भाग लिया था। इस दौरान जिले भर में करीब 162100 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।
एसीपी धर्मबीर सिंह ने बताया कि इस तरह की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का मकसद विद्यार्थियों को शुरू से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा उनकी पालना करने के लिए प्रेरित करना है। प्रतियोगिता को सही ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, यातायात प्रबंधक बहादुरगढ़ इंस्पेक्टर विकास कुमार, यातायात प्रबंधक केएमपी महेश कुमार, यातायात प्रभारी नरेश सिंधु, यातायात समन्वय सत्यप्रकाश, आरएसओ सतीश शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई।