फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बहुअकबरपुर में निर्माण के साथ टूट रही सड़क, डीसी ने बैठाई जांच

विज्ञापन
12सीटीके72...सड़क निर्माण का निरिक्षण करते अ​धिकारी। स्रोत:डीपीआरओं
विज्ञापन
रोहतक। बहुअकबरपुर गांव में सड़क निर्माण के साथ-साथ ही टूटने लगी है। गुणवत्ता की कमी के चलते रोड़ी निकल कर बाहर आ गई हैं। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीसी ने एसीयूटी को जांच के लिए गांव में भेजा। एसीयूटी अभिनव सिवाच ने सड़क के सैंपल भरवाए और ग्रामीणों को जांच का भरोसा दिया।
विज्ञापन

लघुसचिवालय में सोमवार को डीसी धीरेंद्र खड़गटा की अध्यक्षता में समाधान शिविर लगा था, जिसमें बहुअकबरपुर के ग्रामीणों ने शिकायत दी कि गांव से होकर गुजरने वाली मुख्य सड़क के निर्माण में गुणवता वाली निर्माण साग्रमी का नहीं किया जा रहा है। सड़क से सड़क से रोड़ी निकलने लगी हैं। डीसी ने इस मामले को गंभीरता से लिया और एसीयूटी अभिनव सिवाच को गांव में जाकर मौका निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे।मंगलवार को सुबह एसीयूटी लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता अरुण कुमार को साथ लेकर गांव में पहुंचे और उन्होंने सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि सही निर्माण सामग्री का प्रयोग नहीं होने से सड़क बनने के साथ ही टूट रही है। सड़क की निर्माण सामग्री के सैंपल लिए गए। ग्रामीणों ने गांव में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने, गंदे पानी की निकासी सही करवाने, पर्याप्त एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की।
वर्जन
सड़क के सैंपल ले लिए गए हैं। सड़क निर्माण में तय मापदंडों के तहत निर्माण सामग्री का प्रयोग होगा। सही सामग्री का प्रयोग नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारी या एजेंसी के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनव सिवाच, एसीयूटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें