फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पूर्व सीएम हुड्डा के गांव पहुंचे अभय चौटाला, बोले- अपने गांव की सड़क नहीं बनवा पाए हुड्डा

Wed, 03 May 2023 12:23 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

इनेलो विधायक पूर्व सीएम के गांव सांघी में इनेलो की परिवर्तन यात्रा पहुंचने पर ग्रामीणों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर बुजुर्गों की पेंशन साढे़ सात हजार रुपये करेंगे। बिजली के मीटर घरों के अंदर लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन
इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने ही गांव की सड़क नहीं बनवा पाए हैं। पिछले डेढ़ साल से यह सड़क अधूरी पड़ी है। सरकार को तीन माह में सड़क निर्माण नहीं करने पर विधानसभा में जबाव देने की चेतावनी भी दी है। यह कहना है इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला का।
विज्ञापन


वे मंगलवार को पूर्व सीएम के गांव सांघी(रोहतक) में इनेलो की परिवर्तन यात्रा पहुंचने पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा जजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश को लूटा जा रहा है। लोगों से सत्ता परिवर्तन की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि इनेलो की सरकार बनने पर हर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जनता गठबंधन सरकार से दुखी हो चुकी है।

इनेलो विधायक ने कहा कि ताऊ देवीलाल ने प्रदेश की जनता से किया वादा हर हाल में पूरा किया। उस समय सौ रुपये से बुजुर्गों के सम्मान भत्ते के रूप में पेंशन शुरू की थी। अब यह 27 सौ रुपये पहुंच गई है।
विज्ञापन


इनेलो की सरकार बनने पर इसे बढ़ाकर साढे सात हजार रुपये किया जाएगा। सरकार ने प्रदेश की जनता को बेईमान मान कर घरों के बाहर बिजली मीटर लगवाए हैं। इनेलो इन मीटरों को उखाड़ कर जोहड़ में फेंकवाने का काम करेगी। मीटर घरों में लगवाए जाएंगे।

इस मौके पर इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी, पूर्व विधायक रणबीर मंदौला, पूर्व विधायक आनंद श्योराण, बलवंत मायना, सतीश राठी, नफे सिंह लाहली, कृष्ण कौशिक, डॉ. रणबीर हुड्डा, ताजबीर शिमली, वेदभराण, बबलू नरवाल, यादराम सरपंच, पुनीत मायना समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें