फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अभय चौटाला ने धान खरीद में किसानों के शोषण का लगाया आरोप

विज्ञापन
फोटो 7 नरवाना। शोक व्यक्त करते हुए अभय सिंह चौटाला। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला मंगलवार को नरवाना पहुंचे। उन्होंने विभिन्न परिवारों के घर जाकर शोक व्यक्त किया और दिवंगतों के परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने धान खरीद के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरते हुए किसानों से नमी के नाम पर कथित अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

अभय चौटाला इनेलो जिला कार्यालय सचिव सुनील नायक की माता रामप्यारी देवी के निधन पर उनके निवास पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। इसके अलावा उन्होंने बाबूराम मित्तल की पत्नी सावित्री देवी और खरल हलका प्रधान प्रदीप के चाचा राजकुमार के निधन पर भी शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। शोक जताने के बाद पत्रकारों से बातचीत में अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में धान खरीद के दौरान किसानों का लगातार शोषण हो रहा है। किसानों से धान में नमी बताकर 200 से 250 रुपये और कई मामलों में 300 रुपये प्रति क्विंटल तक वसूले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नमी के नाम पर वसूली जा रही यह रकम मिलरों, खरीद एजेंसियों, सरकार या आढ़तियों में से किसके पास पहुंच रही है, इसका खुलासा होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर कई बार आवाज उठाई गई, लेकिन सरकार की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। अब पूरे मामले की परतें सामने आ रही हैं। उन्होंने धान खरीद में कथित वसूली की निष्पक्ष जांच करवाने, जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें