फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप नेता अनुराग ढांडा बोले: हमारे सांसदों को तोड़ना BJP के डर का प्रतीक, सोशल मीडिया अकाउंट्स बंद करने का आरोप

Sat, 25 Apr 2026 12:19 PM IST
Naveen एएनआई, हरियाणा

सार

रोहतक में आप के मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं को भाजपा के डर का नतीजा बताया। उन्होंने गंभीर आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने गुजरात में आप के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए पार्टी के सोशल मीडिया पेज बंद करवा दिए हैं। 
विज्ञापन
अनुराग ढांडा, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के भीतर मची राजनीतिक उथल-पुथल के बीच पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। राघव चड्ढा और अन्य राज्यसभा सांसदों के पाला बदलने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए ढांडा ने इसे भाजपा की हताशा और डर करार दिया।

विज्ञापन


लोकतंत्र पर हमला कर रही है मोदी सरकार- ढांडा
रोहतक में मीडिया से बातचीत करते हुए अनुराग ढांडा ने कहा कि भाजपा अब पूरी तरह से आप के बढ़ते प्रभाव से डर गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केवल उनके सांसदों को तोड़ने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अब डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी पार्टी की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। ढांडा ने दावा किया कि मोदी सरकार ने गुजरात में आप के आधिकारिक फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज बंद करवा दिए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या यही लोकतंत्र है, क्या किसी लोकतांत्रिक देश में किसी राजनीतिक दल के कम्युनिकेशन सिस्टम को इस तरह निशाना बनाया जा सकता है। यह गुजरात में आप की लोकप्रियता को देखकर भाजपा बौखला गई है।
विज्ञापन


केजरीवाल रुकने वाले नहीं
अनुराग ढांडा ने केंद्र सरकार और भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी इन हथकंडों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सांसदों को डरा-धमकार या प्रलोभन देकर तोड़ने की कोशिशें सफल नहीं होंगी और जनता इस लोकतंत्र विरोधी व्यवहार का जवाब देगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें