फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दमकल कर्मचारियों ने 17 वें दिन भी जारी रखी हड़ताल

विज्ञापन
फोटो 02 महम में नारेबाजी करते हड़ताली कर्मचारी ।स्रोत कर्मचारी
विज्ञापन
महम। हरियाणा में दमकल कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 17वें दिन में प्रवेश कर गई। हड़ताल के समर्थन में शुक्रवार को नगर पालिका कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए शहर में जुलूस निकाला और नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ महम ब्लॉक के प्रधान राजेंद्र डाबला, उप प्रधान प्रदीप बेरवाल और नगर पालिका कर्मचारी प्रधान संजय बबीता सहित कई कर्मचारी नेता मौजूद रहे। इसके अलावा फायर कर्मचारियों में सत्यवान, शीलू राम, प्रदीप, मंजीत सिंह भी सक्रिय रूप से शामिल रहे।
मौके पर बी एंड आर इकाई महम के प्रधान जगदीश फौजी और रिटायर्ड कर्मचारी राम कुंवार समेत अन्य कर्मचारियों ने भी अपनी भागीदारी दर्ज कराई और सरकार के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जल्द मांगों को पूरा करने की अपील की और चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें