फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नहर पर फिसला युवक का पैर, मौत

Fri, 02 May 2025 03:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शिवाजी कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित जेएलएन नहर में बुधवार दोपहर एक युवक डूब गया। घटना के बाद रात में पुलिस ने युवक की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

वीरवार को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने सर्च अभियान चलाया और करीब 24 घंटे बाद बेरी के पास युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अमित शादीशुदा था और उसका 6 साल का एक बेटा भी है।
पुलिस ने बताया कि सुनारिया कलां निवासी अमित (35) दोस्त के साथ घूमने गया था। नहर किनारे पैर फिसल गया। उसके दोस्त ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। उसने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी। पूरा दिन सर्च अभियान चलाया तो 24 घंटे बाद 20 किमी दूर बेरी गांव के पास नहर में युवक का शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें