फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सैर करने गए युवक पर रंजिशन छूरी से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के पाड़ा मोहल्ले में सैर करने गए युवक का रास्ता रोककर छूरी से हमला कर दिया। घायल 20 वर्षीय नवीन को पीजीआई में दाखिल कराया गया है। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पाड़ा मोहल्ला की शिव प्याऊ वाली गली निवासी नवीन ने बताया कि वह मजदूरी करता है। वे तीन भाई-बहन हैं। शुक्रवार शाम करीब सात बजे वह सैर करने के लिए जा रहा था। रास्ते में गली के अंदर मोहल्ले का ही युवक चांद आया और उस पर छूरी से हमला कर दिया। बचने के लिए वह भागने लगा। तभी मोहल्ला निवासी नसीब, निहाल व अभिषेक ने पकड़ लिया। इसके बाद चांद ने कई वार किए। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। आरोपियों से झगड़ा हो गया था, जिसकी रंजिश में हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें