फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अजायब में पटाखे फोड़ने को लेकर झगड़ा, 6 के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। अजायब गांव में दिवाली पर पटाखे फोड़ने को लेकर झगड़ा हो गया। एक युवक ने पिटाई के आरोप में 6 लोगों पर मामला दर्ज कराया है। पुलिस में दी शिकायत में टिंकू ने बताया कि 31 अक्टूबर को वह अपने प्लॉट पर गया था। वहां पर उसके परिवार के कुछ सदस्य पटाखे फोड़ रहे थे। उसी समय गांव के कुछ लोग आए और पटाखे फोड़ने का विरोध किया। बताया कि उन्होंने उनके कहने पर पटाखे फोड़ने बंद कर दिए। आरोप है कि फिर भी उसकी पिटाई कर दी, इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर, राजे, संदीप, सुमित, कृष्ण, मंदीप व अमित के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें