रोहतक। शहर के रैनकपुरा में मकान के अंदर अलमारी से चार हजार रुपये निकाल कर भाग रहे युवक को एक महिला ने पड़ोसियों की मदद से दबोच लिया। पूछताछ में युवक की पहचान सोनीपत जिले के गांव बिचपड़ी निवासी मोहित के तौर पर हुई। पुलिस ने आरोपी को केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक सीमा देवी निवासी कच्चा चमारियां रोड, पीर बाबा वाला गली रैनकपूरा ने बताया कि वह रविवार को बालों में कलर करवाने के लिए घर के नजदीक दुकान पर गई थी। कलर करवाकर जब वापस आई तो घर के अंदर से एक युवक बाहर निकला और उसे धक्का देकर भागने लगा। उसने शोर मचा दिया। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से उसे काबू किया गया। घर के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा मिला। अलमारी में रखे 4 हजार रुपये भी गायब थे। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।