महम। चौबीसी सर्वखाप पंचायत ने किसी महिला को भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनाने की मांग की है। खाप प्रवक्ता कृष्ण सिवाच ने कहा है कि भारतीय कुश्ती संघ को खेल मंत्रालय ने भंग कर दिया है, यह महिला पहलवानों की जीत है।
महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत हमेशा महिला पहलवानों के आंदोलन में साथ खड़ी रही है। पंचायत द्वारा 21 मई को चौबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे पर राष्ट्रीय महापंचायत का आयोजन किया गया था। जिसमें साक्षी मलिक शामिल थीं। मलिक और बजरंग पुनिया व विनेश फोगाट द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जो फैसला लिया उसका असर देखने को मिला। सरकार ने रविवार को भारतीय खेल संघ को भंग कर दिया, लेकिन अभी भी पहलवानों को न्याय नहीं मिला है। संवाद