फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: युवक की आंख और सिर पर चोट मारकर हत्या, कुरड़ी पर फेंका शव

विज्ञापन
फोटोमहम03...निंदाना में हत्या की जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
निंदाना गांव में एक युवक की आंख और माथे पर चोट मारकर हत्या कर शव को कुरड़ी पर फेंक दिया गया। वारदात की जानकारी मंगलवार सुबह हुई तो परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मृतक के भाई ने गांव के ही दो भाइयों समेत तीन युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महम थाना क्षेत्र के निंदाना गांव में मंगलवार को रविंद्र उर्फ घपड़ा (35) का शव गांव की ही कुरड़ी पर मिला था। सूचना पाकर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और नमूने एकत्र करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक रविंद्र के भाई बिजेंद्र ने गांव के ही राजेश और सुनील के अलावा अरविंद को भी नामजद कराया है। चूंकि, राजेश और सुनील के भाई अनिल (40) की साल 2022 में हत्या कर नग्न अवस्था में शव फेंका गया था। अनिल की हत्या में राजेश और सुनील को पूरी आशंका थी कि उनके भाई की हत्या में बिजेंद्र का हाथ था, जबकि पुलिस की ओर से क्लीनचिट देते हुए बिजेंद्र और अरविंद को गिरफ्तार नहीं किया गया था। दोनों भाई इस बात से आहत थे और हाल ही में अदालत से भी बिजेंद्र के खिलाफ समन भिजवाए गए थे।
-

दो दिन पहले हुई पंचायत में उठा था मामला
निंदाना में रविवार को हुई पंचायत में अनिल हत्याकांड का मामला उठाया गया था। बिजेंद्र और उसके भाई रविंद्र ने कहा था कि उनका हत्या से कोई लेना देना नहीं था। इस पर पंचायत ने जल्द ही फैसला कराने की बात कही थी। पंचायत में बात उठी तो इस मामले को खत्म होने से पहले ही हत्या कर सुलगा दिया गया। रविंद्र के बड़े भाई की 13 साल पहले मौत हो गई थी। उन्होंने फंदा लगाकर सुसाइड किया था और अब ठीक उसी तारीख को उनके छोटे भाई की हत्या हो गई। यह बात गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। कहीं, कोई तीसरा व्यक्ति तो खेल नहीं खेल रहा है।
विज्ञापन


दो पक्षों के बीच दो हत्या और दोनों अरविंद नामजद

अरविंद का नाम अनिल हत्याकांड में भी शामिल था और वह उस जांच की आंच अभी तक झेल रहा है। अभी वह मामला शांत नहीं हुआ था कि अब रविंद्र हत्याकांड में भी उनके नाम रिपोर्ट दर्ज हो गई है। अब दोनों पक्षों से दो युवक मारे जा चुके हैं और दोनों पक्षों का अरविंद आरोपी बना है।
-

गांव में चल रहा कई पक्षों में विवाद
निंदाना गांव में करीब 10 पार्टी बनी हुई हैं और आए दिन रंजिश/गैंगवार होती रहती है। इन्हीं से गांव में माहौल खराब हो रहा है। क्षेत्र के गण्यमान्य लोगों ने मिलकर सभी गैंगवार को खत्म करने के लिए कई बार लगातार पंचायतें की हैं। कुछ दिनों में हुई पंचायत में मामलों को निपटाने का प्रकरण तेजी से उठ रहा था। मगर अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस हत्या के बाद मामला फिर ठंडे बस्ते में जा सकता है। गैंगवार से गांव में न तो युवाओं में पढ़ाई का माहौल बन पा रहा है और न ही दूसरे गांवों के अच्छे लोग गांव में शादी करने को तैयार हैं।

-
मोबाइल फोन खोल सकता है हत्या का राज

रविंद्र का शव जहां से मिला है, वहां पर एक स्मार्ट मोबाइल फोन मिला है। परिजन का कहना है कि रविंद्र छोटा मोबाइल फोन रखता था, लेकिन यह स्मार्ट मोबाइल फोन है। परिजन और पुलिस को आशंका है कि हत्यारोपियों में से किसी का मोबाइल है और जांच के बाद हत्या का राज खोलने में अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन

-

तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
- सत्यपाल, थाना प्रभारी महम।

फोटोमहम03...निंदाना में हत्या की जांच करती पुलिस।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें