फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ड्यूटी से लौट रहे युवक से बैग और दो मोबाइल छीने

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। जाट भवन के नजदीक बाइक सवार दो युवक दिल्ली बाईपास से सेक्टर-2 स्थित घर लौट रहे विशालदीप का बैग व दो मोबाइल फोन छीनकर ले गए। वारदात बुधवार रात पौने नौ बजे हुई।
वीरवार को अर्बन एस्टेट थाने में लिखाई एफआईआर में विशालदीप ने बताया कि वे पंजाब के फिरोजपुर छावनी स्थित विकास विहार के रहने वाले हैं। फिलहाल, सेक्टर-2 में रहे रहे हैं। वह बहादुरगढ़ (झज्जर) स्थित एमजी शोरूम में नौकरी करते हैं। बुधवार को ड्यूटी के बाद रोहतक आए और दिल्ली बाईपास से पैदल घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब जाट भवन के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर दो युवक आए। झपटा मारकर दो मोबाइल फोन व बैग छीनकर ले गए। बैग में रोटी का टिफिन, दो डायरी, एक पावर बैंक, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, दो डेबिट कार्ड व अन्य सामान भी था। पीड़ित का कहना है कि अंधेरा होने के कारण वह अच्छी तरह से झपटमारों को देख नहीं पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें