रोहतक। पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने वीरवार को नई अनाज मंडी में गेहूं की आवक का जायजा लिया। मंडियों में करीब 95 प्रतिशत गेहूं आ चुका है। उन्होंने कहा कि बगैर किसी परेशानी के किसानों ने अपनी फसल को सरकार को बेच दिया है। किसान सरकार खरीद से संतुष्ट है। पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से से गेहूं की फसल पर 50 रुपये प्रति क्विंटल किसानों को बोनस देने की मांग की है। वह उनसे मुलाकात कर इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे। संवाद