फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बॉलीवुड में चमका रोहतक का छोरा, धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म से किया डेब्यू

विज्ञापन
30...अपनी डेब्यू फिल्म में सीन के दौरान रोहतक के मोहित नेहरा (बीच में), साथ हैं कार्तिक आर्यन,
विज्ञापन
करिश्मा रंगा
विज्ञापन


रोहतक। छोटे शहर से बड़े सपने लेकर निकला रोहतक का बेटा आज बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर चमक बिखेर रहा है। तिलक नगर निवासी मोहित नेहरा ने धर्मा प्रोडक्शंस की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी से दमदार डेब्यू किया है। फिल्म में वह एनआरआई का किरदार निभा रहे हैं।
कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और जैकी श्रॉफ जैसे बड़े सितारों के बीच मोहित ने अलग पहचान बनाई है। फिल्म के पहला नशा पर फिल्माए गए खूबसूरत डांस सीक्वेंस में उनकी परफॉर्मेंस खास चर्चा में है। मां सुशीला सेवानिवृत्त सरकारी अध्यापिका, पिता राजेंद्र सिंह नेहरा रेलवे इंजीनियर, बहन मंजू पीजीआई में नर्सिंग अधिकारी हैं। मोहित कहते है कि मैं जहां हूं, वहां माता-पिता के भरोसे और परिवार के हौसले की वजह से हूं। संवाद
विज्ञापन


पढ़ाई में टॉपर, पर ख्वाब था अभिनेता बनने का
मोहित ने रोहतक से डीजीवी स्कूल से 12वीं तक पढ़ाई की। दिल्ली से सीए की पढ़ाई की पर नौकरी नहीं की। दिल में बचपन से जगा सपना अपने रास्ते बुला रहा था। उन्होंने सुरक्षित कॅरिअर छोड़ते हुए पहले दिल्ली में थिएटर शुरू किया और फिर तीन साल बाद मुंबई का सफर शुरू किया। मुंबई पहुंचते ही सफलता नहीं मिली। करीब साढ़े तीन से चार साल तक लगातार ऑडिशन, इंतजार, रिजेक्शन और टूटने वाले पल। कई बार आखिरी राउंड तक पहुंचकर रिप्लेस भी किए गए लेकिन मोहित ने हार नहीं मानी। उनका मानना है कि सीए में नंबर से पास होते हैं, एक्टिंग में मेहनत से।
विज्ञापन



संदेश...बड़े सपने देखो, त्याग के लिए तैयार रहो
मोहित का कहना है कि अगर बॉलीवुड में आना है तो दुनिया क्या कहेगी...ये सोचना बंद करना होगा। बड़े सपने देखो, त्याग के लिए तैयार रहो और खुद पर भरोसा रखो। बिना गॉडफादर के सिर्फ टैलेंट, मेहनत और जज्बे के दम पर मिली यह सफलता न सिर्फ मोहित की जीत है, हर उस युवा की उम्मीद है जो छोटे शहर से बड़े सपने लेकर निकलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें