फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पत्नी से फोन पर कहासुनी के बाद युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। महम चौबीसी के गांव सैमाण में शुक्रवार की रात राजस्थान के 27 वर्षीय लोकेश ने निर्माणाधीन फार्म हाउस में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फंदा लगाने से पहले लोकेश की पत्नी से फोन पर कहासुनी हुई थी। महम पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के मुताबिक राजस्थान के मध्य प्रदेश की सीमा के साथ लगते जिले करौली के गांव बोहल निवासी लोकेश अपने साले के साथ मिस्त्री का काम करते थे। सात साल पहले उनकी शादी हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। वह सैमाण गांव निवासी रवीन सिवाच के गांव के बाहर निर्माणाधीन फार्महाउस में काम करते थे।
विज्ञापन

रवीन सिवाच ने उनके रहने के लिए अलग कमरे बना रखे थे। घटना के एक दिन पहले वह आए हुए थे। रात 11 बजे उनकी पत्नी से फोन पर कहासुनी हुई थी। इसके बाद लोकेश ने साथ रह रहे साले से चार्जर मांगा। फिर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
विज्ञापन

इसके बाद सुबह दरवाजा नहीं खोला तो अनहोनी की आशंका हुई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर देखा तो लोकेश फंदे पर लटके हुए थे। शनिवार को परिजन रोहतक नहीं आ सके। ऐसे में रविवार को सौंपा को उनको सौंपा जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें