फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: योग थीम के साथ आज निकलेगी योग मैराथन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन एवं योग को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।
इसी कड़ी में सोमवार 15 जून को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय योग मैराथन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि योग दिवस को व्यापक जनभागीदारी के साथ मनाने के लिए जिला भर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग व योग युक्त-नशा मुक्त हरियाणा थीम के साथ जिला स्तरीय योग मैराथन प्रमुख आकर्षण का केंद्र होगी।
विज्ञापन



सोमवार सुबह छह बजे शुरू होगी योग मैराथन
डीसी ने बताया कि सोमवार 15 जून को प्रात: 6 बजे योग मैराथन का शुभारंभ महर्षि दयानंद सरस्वती खेल स्टेडियम, झज्जर से किया जाएगा।

यह रहेगा मैराथन का रूट
योग कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डाॅ. पवन देशवाल ने बताया कि योग मैराथन का रूट खेल स्टेडियम से शुरू होकर सिविल अस्पताल, पुरानी तहसील मोड़, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आंबेडकर चौक, पुराना बस स्टैंड, छिक्कारा चौक से होते हुए पुन: खेल स्टेडियम में समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें