बहादुरगढ़। हस्तशिल्प सेवा केंद्र रेवाड़ी द्वारा भारत सरकार की एक पेड़ मां के नाम पहल के अंतर्गत बहादुरगढ़ शहर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं, शिल्प गुरुओं तथा बहादुरगढ़-झज्जर के वुड कार्विंग क्लस्टर से जुड़े कारीगरों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
विज्ञापन
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर कारीगरों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।