माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। संत सम्मेलन में सभी राष्ट्रीयत्व धर्म के तहत कार्य करें। देश काे मजबूत बनाएं। युवा नशे से दूर रहेंगे, तभी देश मजबूत होगा। युवा पीढ़ी नशे की ओर जा रही है। इसे बचाने का हमारा संकल्प है। नशे पर अंकुश लगाना है। इसी कड़ी में रोहतक से राष्ट्रपति भवन तक बड़ी यात्रा निकाली जाएगी।
राष्ट्रपति को नशामुक्ति के लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह कहना है महामंडलेश्वर स्वामी राघवेंद्र भारती का। वह शुक्रवार को खरावड़ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन, बाबा सुखा शाह भी मौजूद रहे।
महामंडलेश्वर ने कहा कि एडीजीपी व एएसआई की मौत के समेत कई मामले हुए हैं, इसलिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में विश्व शांति के लिए हवन किया जा रहा है। संत महापुरुषों की याद में वार्षिक सम्मेलन एवं भंडारा 26 अक्तूबर को भिवानी रोड स्थित एक गार्डन में आयोजित किया जाएगा। यहां सुबह 10 बजे सत्संग होगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे सत्संग के बाद भंडारा लगाया जाएगा।
संगीतकार हेमंत बृजवासी अपने कालाकारों के साथ भगवान का गुणगान करेंगे। जलंधर, कलानौर, रोहतक, दिल्ली, हरिद्वार, कुरुक्षेत्र, पानीपत से साधु-संतों के अलावा शहरों के प्रबुद्ध जन, नेता विशेष रूप से कार्यक्रम में पहुंचेंगे। हैंगर टेंट लगाए जा रहे हैं। यहां पत्रिका का विमोचन भी किया गया। शहर में जगह-जगह सम्मलेन को लेकर स्वागत गेट बनाए गए हैं। मंच पर गुलाब, चमेली व सफेद फूलों की वर्षा की जाएगी।
कार्यक्रम में आचार्य महामंडलेश्वर निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि, निरंजनी अखाड़ा हरिद्वार के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत स्वामी रविंद्र पुरी, महंत बाबा मदन शाह, कार्यक्रम के अध्यक्ष राजेश जैन, बाबा गौरव शाह, स्वामी शंकरानंद के अलावा आरएसएस व विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी भी पधारेंगे। इस मौके पर नरेंद्र गहलावत, वीरेंद्र चौहान, विजय विज, दीपक नागपाल, कालू हुरिया, कपिल खत्री, नवीन सचदेवा मौजूद रहे।