फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, परीक्षा में फेल होने से परेशान थी

Thu, 08 Jan 2026 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो 01 मंजू। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


महम (रोहतक)। थाना क्षेत्र के गांव भैणी भैरो में मंजू (22) का शव बुधवार सुबह उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। वह बीए अंतिम वर्ष की भूगोल विषय की परीक्षा में फेल हो गई थीं। बुधवार को उसकी प्रायोगिक परीक्षा थी। पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
महम थाना प्रभारी सुभाष का कहना है कि परिजनों ने घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे तो परिजनों ने बताया कि बुधवार तड़के 4 बजे मंजू ने अपने कमरे में फंदा लगा लिया। सुबह उठे तो मंजू का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मंजू के मायका पक्ष को दी।
विज्ञापन

मूलरूप से हांसी के गांव पुट्ठी की रहने वाली मंजू के पिता रमेश ने बताया कि बेटी की शादी 31 जनवरी 2023 को महम के गांव भैणी भैरो निवासी नवदीप से हुई थी। इनकी 13 माह की बेटी जसप्रीत है।
विज्ञापन

मंजू स्नातक की पढ़ाई कर रही थीं। वह बीए अंतिम वर्ष के भूगोल विषय में फेल हो गई थीं। इस विषय की बुधवार को प्रायोगिक परीक्षा होनी थी। वह इसको लेकर परेशान थीं। मंजू के पति रमेश खेती के साथ पशुओं का भी इलाज करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें